तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के पहले टीजर और फिर ट्रेलर के बाद तो इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया था। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘क्रू’ को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। दर्शक महिला प्रधान फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे बेहद एंटरटेनिंग फिल्म बता रहे हैं।
ऑडियंस ने इसे मनोरंजन से भरपूर फिल्म बताया है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दमदार ओपनिंग की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
अभी इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की डिटेल सामने नहीं आई है। वीकेंड (शनिवार-रविवार) को कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। इस मूवी का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘क्रू’ तीन एयर होस्टेस की कहानी है जो एक दिवालिया हो चुकी एयरलाइन में काम करती हैं। तीनों ही अपनी-अपनी लाइफ की प्रॉब्ल्म्स में फंसी हुई हैं। एयरलाइन में काम करने के बावजूद इन्हें सैलरी नहीं मिल रही।
इन्हीं परेशानियों के बीच कहानी आगे बढ़ती है जहां तीनों एक्ट्रेस एक डकैती को अंजाम देने की कोशिश करती हैं। पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का प्यारा कैमियो दिखाया गया है, जो कृति के प्रेमी की भूमिका में हैं। ‘क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। डायरेक्शन ‘लूटकेस’ फेम राजेश ए कृष्णन ने किया है। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क बैनर के तहत बनाया गया है।
वीकेंड पर आ सकता है ‘क्रू’ की कमाई में उछाल
लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए मेकर्स ने ‘क्रू’ को रिलीज किया था और इसका पूरा फायदा फिल्म को मिलता हुआ दिख रहा है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते फिल्म ने 8.75 करोड का दमदार कलेक्शन किया वहीं अब मेकर्स को वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। ऐसे में 40 से 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल नहीं लग रहा है।
