नीतीश कुमार के बाद ‘इंडिया गठबंधन’ से ममता बनर्जी भी हो सकती अलग! CPM ने किया बड़ा दावा

देश

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा ये कहना ठीक नहीं होगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गठबंधन से अलग होने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी गठबंधन में बने रहने को लेकर संशय बना हुआ है. खबर है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती हैं. वाम दलों इसे लेकर दावा किया है.

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बंगाल पहुंच चुकी है. गुरुवार को वामपंथी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक बड़ी भीड़ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई. इस दौरान CPM के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती और अन्य नेताओं के साथ रघुनाथगंज में राहुल गांधी से मुलाकात की.

मुलाकात के बाद सलीम ने कहा कि वाम दल आरएसएस-भाजपा और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ‘हम आरएसएस-भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं. आरएसएस-बीजेपी से मुकाबले के लिए राहुल गांधी भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं. हम भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. सलीम ने राहुल गांधी के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक की.

‘TMC इंडिया गठबंधन से खुद को अलग करने के लिए उत्सुक’
सलीम ने आगे कहा कि ‘TMC इंडिया गठबंधन से खुद को अलग करने के लिए उत्सुक दिख रही है. सलीम ने कहा, ‘बहुत सारे लोग शुरुआत से इस गठबंधन में शामिल हुए, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि कौन भाजपा के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बना रहेगा और कौन खुद को इससे अलग कर लेगा. ममता बनर्जी अब इससे खुद को अलग करना चाहती हैं और हम इसका स्वागत करते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *