यूपी : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक साबुन की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घयलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य में जुट गई. जानकारी के साबुन फैक्ट्री में आज अचानक उस समय धमाका हुआ जब लोग सुबह उठने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही धमाके की आवाज सुनी लोगों के होश उड़ गए. धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी है.

बताया जा रहा है जिस वक्त यह हादसा हुआ समय फैक्ट्री में करीब 8 मजदूर मौजूद थे. ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए. इन्समे चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. बचे लोगों को इलाज चल रहा है जिसमे एक-दो लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है. मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *