देवरिया में अखिलेश ने BJP पर कसा तंज कहें ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर में शोक संतृप्त परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति के नाम पर राजनीति कर रही है।

बुलडोजर जनता नहीं चलने देगी

बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कैसे बुलडोजर चला देंगे, बुलडोजर जनता चलाने नहीं देगी। यह घटना बहुत ही दुखद है। प्रेम यादव के परिवार के सदस्यों ने सीबीआई जांच करने की मांग की है। उस पर विचार किया जाएगा।

प्रेमचंद यादव के घर के अंदर रहे 30 मिनट

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभयपुर टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. प्रेमचंद यादव के घर में करीब 30 मिनट तक रहे। इस दौरान स्वजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। परिवार के सदस्यों की मांग पर घटना की सीबीआई से जांच करने का आश्वासन दिया।

बिलखने लगी प्रेम की पत्नी

इस बीच दबंग प्रेमचंद यादव की पत्नी प्रेमशीला बिलखने लगी तो अखिलेश ने उन्हे ढांढस बंधाया। बच्चों को सहायता देने के साथ ही पढ़ाने का भी आश्वासन दिया। बेटी अलका ने अखिलेश का पैर छुआ तो उन्होंने रोकते हुए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *