वाशिंगटन : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बारे में जितनी भी तारीफ की जाए कम है. दुनियाभर के देश पीएम मोदी को पसंद करते हैं. दरअसल, पीएम मोदी का अपना के अलग अंदाज है. उनके भाषण से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक और ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी अलग और स्टाइलिश है. पीएम मोदी का आज दुनियाभर में डंका बज रहा है.
इसी क्रम में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए भारतवंशी दावेदार विवेक रामास्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुरीद हो गए हैं. रामास्वामी ने मोदी की करते करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन को रोकने में भारत की भूमिका को सराहा है. रामास्वामी ने कहा कि फिलहाल अभी वह पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं. लेकिन वह उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं.
विवेक रामास्वामी ने कहा मोदी जब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उनका भाषण सुनने के बाद एक नेता के तौर पर वे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे. रामास्वामी ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत को अभी आगे बढ़ना होगा. भारत अभी तक सैन्य प्रतिबद्धताओं के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिसे वे व्यापार के संबंध में निराशाजनक मानते हैं.
