अस्मा स्कूल द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शानदार आयोजन उर्दू अकैडमी लखनऊ के प्रांगण में हुआ जिसमें लखनऊ से कई महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया अस्मा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन जौनपुर के द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में लखनऊ से सम्मानित अतिथि गण सम्मिलित हुए इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए छात्रों ने अपने प्रदर्शन से अतिथि गण का मन मोह लिया इस कार्यक्रम का शुभारंभ इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के शुभ हाथों हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता आसमा स्कूल के संस्थापक डॉ अब्दुल वहीद कासमी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी एवं पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अनीस अंसारी साहब और डॉ फखरुद्दीन वहीद ने अपने विचार रखें डॉक्टर फखरुद्दीन वहीद ने कहा देहि क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त करने की हम सब पर अभी भी जिम्मेदारी है उनके टैलेंट को निखारने की आवश्यकता है इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अज़रा मुबीन,कांग्रेस प्रवक्ता रफत फातिमा,डॉ सुधा मिश्रा जी, प्रियंका गुप्ता जी, श्रीमती उषा राणा जी, सामाजिक कार्यकर्ता शहर बानो, डॉ पूजा जी, डॉक्टर हुमा याकूब जी, को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त डॉ शहनवाज, डॉक्टर आलम आज़मी डॉक्टर मसूद फलाही, डॉक्टर एहतेशाम, नदीमुद्दीन जी, मिराज वालि जी, एहतेशाम रईस जी, को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथिगण के रूप में श्री वसीम हैदर साहब, श्री अरशद आजमी श्री खालिद आज़मी, ओबेदुल्ला नासिर जी, आजम खान साहब, सपा प्रवक्ता डॉ अजीज खान, द्वारा छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अशफाक ने किया इस बीच कार्यक्रम के आयोजक हमाम वहीद में आए हुए सभी लोगों को आभार प्रकट किया इस अवसर पर आफ़ाक़ ज़हबी,अम्मार वहीद, शाहनवाज आलम, अदनान, गुलफाम मोहम्मद अजीब आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *