भारतीय सिनेमा, हिन्दी सिनेमा में, अन्ना के नाम से ख्यात अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज धारावी बैंक को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। 19 नवम्बर से ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज को दर्शकों ने खासा पसन्द किया है। इस सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त सुनील शेट्टी ने हाल ही में पत्रकारों द्वारा अपनी बेटी अथिया शेट्टी के विवाह के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है कि अथिया और के.एल. राहुल, जो पेशेवर क्रिकेटर हैं, की शादी जल्द होगी। वैसे यह पहला मौका नहीं जब सुनील शेट्टी ने यह जवाब दिया है। इससे पहले भी वह यह बात कह चुके हैं।
पिंकविला के इवेंट में, सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी पर जवाब दिया, जल्दी होगी… अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया, जब वह साल 2021 में अपने अथिया के भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में शामिल हुए थे। अथिया और केएल ने मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए थे. सोशल मीडिया पर भी बी-टाउन का ये कपल एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहता है। इसके अलावा सुनील शेट्टी भी होने वाले दामाद राहुल के क्रिकेट मैचों में जरूर पहुंचते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी के बारे में बात की है। इस साल की शुरुआत में, जब उनसे बेटी की शादी के बारे में पूछा गया था, तो सुनील ने कहा था, मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे फैसला करेंगे तभी हो पाएगा। अभी राहुल के पास बहुत काम है, एशिया कप है, वल्र्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?
बहरहाल, सुनील शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, उनकी पहली वेब सीरीज धारावी बैंक 19 नवंबर को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में उनके साथ विवेक ओबेराय नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने किरदार के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है।
