नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका के नवादा इलाके में रविवार देर रात एक 5 मंजिला इमारत के पाकिर्ंग क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इस दौरान 52 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना में पांच लोग झुलस गए और 10 बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें रविवार देर रात करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि द्वारका के मेन मटियाला रोड पर 5 मंजिला रिहायशी इमारत की पाकिर्ंग में भीषण आग लग गई।
मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं।
दमकल अधिकारियों ने कहा, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग ने वहां मौजूद दस मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान 52 लोगों को समय रहते बचा लिया गया। इनमें से पांच मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि 400 वर्ग गज में फैली इस इमारत में 26 फ्लैट हैं। यह पांच मंजिला इमारत है। इन फ्लैटों में 52 लोग रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
