अखिलेश यादव को आजम खान देंगे झटका, शिवपाल के साथ जानें की अटकलें!

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राजनीति राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबर आ रही है कि चाचा शिवपाल यादव के सपा छोड़ने के अटकलों के बीच अब अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका आजम खान के रूप में लगने जा रहा है. ऐसे में ये दोनों नेता अब एक साथ पार्टी छोड़ सकते हैं.

शिवपाल के संपर्क में आजम के नेता
बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव के बाद अब आजम खान के खेमे के लोग भी लगातार नाराज चल रहे हैं. वहीं, खबर है कि आजम के कई करीबी नेता शिवपाल के संपर्क में हैं और आने वाले समय दोनों नेता एक साथ सपा से किनारा कर सकते हैं.

आजम के मीडिया प्रभारी ने अखिलेश पर लगाए आरोप
आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने रामपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि अखिलेश ने पिछले ढाई साल में आजम को जेल से छुड़ाने के लिए कोई आंदोलन नहीं किया. इसके बाद से ही सपा में दरारें पड़ने की आशंका तेज हो गई है. हालांकि बाद में फसाहत अली ने यह भी कहा कि यह उनका ‘निजी दर्द’ है और वह आजम खां से कहेंगे कि अब फैसला लेने का वक्त है.

फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं आजम खान
आजम खान पर रामपुर में अवैध जमीन पर कब्जा करने और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे कई आरोप लगे हैं, जिसके बाद फरवरी 2020 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. आजम की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत मिल गई थी, लेकिन फिलहाल आजम खान जेल में ही बंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *