यूपी : MLC चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की बड़े अंतर से जीत, ये प्रत्याशी जीते

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राजनीति राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी अब भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बरकरार है. मंगलवार को 27 सीटों की काउंटिंग में 1 दर्जन से अधिक सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है , जबकि सीटों पर बीजेपी अभी आगे चल रही है.

बता दें कि इस बार एमएलसी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. ऐसे में लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. हालांकि, अभी तक जितने भी रिजल्ट सामने आए हैं, उसमें सपा उम्मीदवार बीजेपी उम्मीदवार से काफी बड़े अन्तर से हारते दिखाई दे रहे हैं.

जानें कहां से कौन जीता

बहराइच-श्रावस्ती सीट से बीजेपी की डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी.

लखनऊ-उन्नाव सीट से बीजेपी के रामचंद्रन प्रधान.

बाराबंकी सीट से बीजेपी के अंगद सिंह.

बलिया सीट से बीजेपी के रवि शंकर सिंह पप्पू.

आगरा-फिरोजाबाद सीट से बीजेपी के विजय शिवहरे.

मेरठ-गाजियाबाद सीट से बीजेपी के धर्मेंद्र भारद्वाज.

फैजाबाद-अम्बेडकर सीट से बीजेपी के हरिओम पाण्डेय.

जौनपुर सीट से बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंशु.

बिजनौर-मुरादाबाद सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सैनी.

देवरिया-कुशीनगर सीट से बीजेपी के रतनपाल सिंह.

कानपुर-फतेहपुर सीट से बीजेपी के अविनाश सिंह चौहान.

गोरखपुर-महराजगंज सीट से बीजेपी के सीपी चंद.

बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट से बीजेपी के सुभाष यदुवंश.

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी की वंदना वर्मा.

गाजीपुर सीट से बीजेपी के विशाल सिंह.

वाराणसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अन्नपूर्ण सिंह.

झांसी-जालौन-ललितपुर सीट से बीजेपी की रमा निरंजन.

फर्रुखाबाद-इटावा सीट से बीजेपी के प्रांशु दत्त द्विवेदी.

प्रतापगढ़ सीट से जनसत्ता दल से अक्षय प्रताप सिंह.

रायबरेली सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह.

रामपुर-बरेली सीट से बीजेपी के कुंवर महाराज सिंह.

गोंडा-बलरामपुर सीट से बीजेपी के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह.

सीतापुर से बीजेपी के पवन सिंह.

आजमगढ़-मऊ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु.

सुल्तानपुर-अमेठी सीट से बीजेपी के शैलेंद्र प्रताप सिंह.

शाहजहांपुर-पीलीभीत से बीजेपी के सुधीर गुप्ता.

इससे पहले आपको बता दें कि विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को 36 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन उससे पहले बीजेपी के 9 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए, लिहाजा अब 27 सीटों के लिए ही वोटिंग हुई.

बता दें कि राज्य की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस समय बीजेपी के 34, जबकि एसपी के 17, बीएसपी के चार और कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं. वहीं, शिक्षक दल के दो, जबकि निर्दल समूह का एक और एक निर्दलीय सदस्य भी विधान परिषद में मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *