यूपी : आगरा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवती की मौत, युवक गंभीर

अपराध उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के मितावली रेलवे स्टेशन में देर रात एक प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गयी थी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. रात करीब ढाई बजे मामले की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. परिवार के लोग भी पहुंच गये.

 

प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते और विवाह करना चाहते थे। लेकिन एक ही परिवार से होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो सकता था, जिसकी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है. इस घटना को लेकर दोनों का ही परिवार कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार परिवार की तरफ से तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *