भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता का चोली के पीछे क्या है’ गाने पर बेली डांस, फैंस हुए दीवाने

मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला खूब चर्चा में हैं. भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ ‘दो घूंट’ गाने में तहलका मचाने के बाद नम्रता मल्ला रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आज के समय में नम्रता मल्ला सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी हैं. नम्रता सोशल मीडिया पर बेहद हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अपने फैंस को जोड़कर रखती हैं.

नम्रता के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि वह एक्टिंग के साथ-साथ बेली डांस भी कमाल का करती हैं, जिसकी झलक वो अपने डांस वीडियोज में दिखाती रहती हैं. नम्रता एक बेहद कमाल की डांसर हैं और वह भोजपुरी सिनेमा अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata Malla Zenith (@namritamalla)


माधुरी के गाने पर नम्रता का डांस
भोजपुरी सिनेमा में अपना जादू चलाने के बाद अब नम्रता बॉलीवुड में भी अपना सफर शुरू करना चाहती हैं. उन्होंने जो सपना देखा था उसे वह अपने मुकाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. हाल ही में नम्रता ने डांस वीडियो में वो माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर बेली डांस करती दिख रही हैं.

‘चोली के पीछे क्या है’ पर माधुरी दीक्षित ने डांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन दिये थे. वहीं नम्रता ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर बेली डांस करके धमाल मचा दिया है. मतलब क्या कमाल का डांस किया है. सच कह रहे हैं कि अगर माधुरी नम्रता का ये डांस देख लें, तो मिथुन दादा के स्टाइल में क्या बात, क्या बात, क्या बात कहती दिखाई देंगी. जैसे कि अभी आप कहने वाले हैं.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *