कोरोना के नए मामलों में आई भारी कमी, 24 घंटे में 5,921 नए केस

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,921 नये मरीज मिले. इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 11,651 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 289 मरीजों की मौत हो गई.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 23 लाख, 78 हजार, 721 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.65 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 63 हजार, 878 तक पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक बीते 24 घंटों में 09 लाख, 40 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये. अबतक कुल 77 करोड़, 19 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *