कोरोना के मामलों में लगी लगाम, 24 घंटे में 30,615 नए केस आए सामने

देश

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस सुस्त पड़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में भारत में 30,615 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस अवधी में 514 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की बात करें तो इस दौरान 82,988 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

कुल मामले: 4,27,23,558
सक्रिय मामले: 3,70,240
कुल रिकवरी: 4,18,43,446
कुल मौतें: 5,09,872
कुल वैक्सीनेशन: 1,73,86,81,675

बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश मेंकी ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मताबिक देशभर में कोरोना से स्वस्थ हो चुके मरीजों की कुल संख्या 4,18,43,446 हो गई है. इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 97.94 प्रतिशत हो गया है. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर3,70,240 तक पहुंच गई है. दैनिक संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 12 लाख 51 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए. अबतक कुल 75 करोड़ 42 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं.

देश में लगे 1,73,86,81,675 करोड़ टीके
कोरोना के खिलाफ जंग में देश में पिछले 24 घंटे में करीब 41 लाख 54 हजार टीके लगाए गए. इसके साथ देश में अबतक 1,73,86,81,675 टीके लगाए जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *