युवती के साथ किया धोखा, सरकारी नौकरी बताकर कराइ शादी, पति निकला प्राइवेट गाड़ी का ड्राइवर, 7 पर FIR

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ

बांदा : उत्तर प्रदेश बांदा जिले में युवती को गुमराह कर शादी करने का मामला सामने आया है. मामले में युवती का आरोप है कि शादी से पहले उसके पति ने बताया था कि वह सरकारी नौकरी में है लेकिन जब बाद में पता चलाकि वह एक प्राइवेट गाड़ी चलाता है. इस बात से नाराज होकर पत्नी थाने पहुंच गई और धोखा देने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है.

शिकायतकर्ता युवती के मुताबिक, ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार को धोखा देकर ये शादी करवाई थी. शादी के पहले ससुराल वालों ने बताया था कि उनका बेटा सरकारी नौकरी में है. हरियाणा में मकान, प्लॉट आदि भी है. जिसके बाद मेरे परिजनों ने 2020 में उनके लड़के से शादी कर दी.

लेकिन मैं जब ससुराल पहुचीं तो पता चला कि लड़का कोई नौकरी नहीं करता है, बल्कि ड्राइवर है. वो प्राइवेट गाड़ी चलाता है. सच्चाई जानने के बाद मेरे होश उड़ गए. इस बारे में पति और ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे. मजबूरी में पुलिस के पास जाना पड़ा है. काफी सालों से सहती आती आ रही थी, मगर अब नहीं.

पीड़िता का नाम अनुराधा देवी है और उसने अपने पति रवि कुमार, उसके पिता राकेश कुमार, सास पिंकी कुमारी, देवर अंकित समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों को नामजद किया है. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके मारपीट की, जान से मारने की भी धमकी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *