बहराइच: मृत युवक की हुई पहचान, शनिवार को जंगल में पेड़ से लटकता मिला था

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

बहराइच। जिले के मोतीपुर रेंज के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव जामुन के पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। रविवार सुबह युवक की पहचान हो गई है। वह मोतीपुर गांव का निवासी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के हंसुलिया जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला था। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। जिस पर उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी अनिल यादव (25) अशोक यादव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह घर के लोग भी बता पाने में असमर्थ हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि युवक एक सप्ताह पहले ही पंजाब से घर आया था। वह वहीं पर काम करता था। पिता मोतीपुर वन बैरियर के पास पान की दुकान का संचालन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *