गुजरात : सूरत में जर्जर छह मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में 3 पर FIR दर्ज, 1 गिरफ्तार

देश

सूरत : गुजरात के सूरत में छह मंजिला बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 अन्य की तलाश तेज कर दी है. बता दें कि महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले पाली गांव में शनिवार को 6 मंजिला इमारत गिर गई थी. इसमें महिला को सुरक्षित बचाया गया था, लेकिन सात लोगों की मौत हो गई.

सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की छह मंजिला कैलाश राज रेजीडेंसी मलबे में तब्दील हो चुकी है. शनिवार दोपहर इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपने घरों में थे तभी अचानक से बिल्डिंग जमींदोज हो गयी थी. मौके पर पहुंची सूरत फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. NDRF और SDRF की टीम को मदद के लिए भी बुलाया गया था.

बिल्डिंग के मालिक समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया. लेकिन सात लोगों की मौत हो गई. करीब 16 घंटे से मलबा हटाया जा रहा है. साथ ही सूरत पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक राज काकड़िया और उनकी मां रमिला काकड़िया और बिल्डिंग के केयरटेकर अश्विन वेकरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 एवं 54 के तहत मामला दर्ज किया है.

मामले में SP ने कही ये बात
एसीपी नीरव गोहिल ने बताया, बिल्डिंग का मालिक राज काकड़िया इस समय अमेरिका में है, जबकि उसकी मां गिरफ्त से बाहर है. पुलिस इस मामले में केयरटेकर अश्विन वेकरिया को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस छह मंजिला इमारत में करीबन 35 फ्लैट थे. लेकिन बिल्डिंग की स्थिति जर्जर होने के बावजूद लोगों को किराए पर मकान दिए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *