असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख

देश

असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है। इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है।

काजीरंगा में जानवर भी मारे गए

बता दें कि बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए हैं और कई घायल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने में असम में बाढ़ की भयावह स्थिति ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली है। शनिवार को छह और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 52 से बढ़कर 58 हो गई।

ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

धुबरी
कछार
दरंग

प्रियंका ने लोगों की मौत पर जताया दुख

प्रियंका गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है और पार्टी सदस्यों से राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। बाढ़ से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *