स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, मुख्यमंत्री आवास से बाहर महिला सुरक्षाकर्मी ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर छोड़ा

दिल्ली/एनसीआर राज्य

नई दिल्ली : स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित मारपीट के मामले एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ सुरक्षाकर्मी स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास से बाहर ले जाते दिखे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लड़खड़ाकर नहीं चल रही हैं.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है, जिस दिन स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी. इस वीडियो में दिख रहा है कि वह महिला सुरक्षाकर्मी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़े हैं और आप सांसद उनका हाथ झटक रही हैं.

इससे पहले शुक्रवार को भी इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया था. वह वीडियो मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया गया मालूम पड़ता था और काफी धुंधला था. उस वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि सोफे पर बैठी महिला जिसकी आवाज भी सुनाई दे रही है, वह कोई और नहीं बल्कि स्वाति मालीवाल ही हैं. लेकिन इस वीडियो के बारे में हम कुछ पक्का नहीं कह सकते हैं.

इस बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचकर कुछ गवाहों के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिनके सामने ये घटना हुई थी. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिभव कुमार को गिरफ्तार करने से पहले उनके खिलाफ सारे सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं. पुलिस उनके लोकेशन पर भी लगातार नज़र रख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *