शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा, सोफे पर लेटा था दूल्हा, मां उठाने गई तो सांसे गई थी थम

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले एक दूल्हे की शादी के 24 घंटे बाद मौत दुल्हन विधवा हो गई है. दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. इस घटना के बाद दुल्हन का बुरा हाल है दूल्हे के घर वालों को समझ नहीं न आ रहा कि उनके घर में ये क्या हो गया ? फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक अपने-मां-बाप का एकलौता लड़का था.

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हवेलिया का है. बीते दिन यहां बारात लौटने के बाद सोफे पर आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई. दूल्हे के निधन से परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है. दुल्हन भी सदमे में है. मौत का कारण जानने के लिये मृतक के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा.

बता दें कि 20 वर्षीय सोनू यादव (पुत्र सत्यराम यादव) की बारात गाजे-बाजे के साथ मंगलवार को औरैया जिले के ग्राम सुल्तानपुर पहुंची थी. शादी की रस्में पूरी हुईं और सोनू ने दुल्हन अल्का यादव के साथ फेरे लिए. अगले दिन यानि बुधवार को बारात वापस मैनपुरी के गांव आ गई.

गुरुवार (11 जुलाई) को रिश्तेदारों की विदाई कराने के बाद दूल्हा सोनू घर की पहली मंजिल पर सोफे पर सो गया. काफी देर तक सोनू के ना उठने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां ऊपर गई और उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन सोनू उठा ही नहीं. जिस पर मां ने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया. मगर सोनू ने कोई रिस्पांस नहीं दिया. ऐसे में परिवार में चीख-पुकार मच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *