वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर छायी श्रीकांत, दमदार फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

मनोरंजन

राजकुमार राव, हिन्दी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली सितारों में से एक हैं। साल दर साल वो एक से बढ़कर एक दमदार किरदार सिनेमा को देते आए हैं, मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कभी उनका मजबूत पक्ष नहीं रहा। उनकी नई फिल्म ‘श्रीकांत’ इस सूखे को दूर करने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई ‘श्रीकांत’, मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। श्रीकांत Bollant इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं। दृष्टिहीन होने के बावजूद श्रीकांत ने न सिर्फ दुनिया के टॉप टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में पढ़ाई की, बल्कि स्पेशली एबल्ड लोगों के लिए इंडस्ट्रीज भी लगाईं। फिल्म में राजकुमार राव उनका किरदार निभा रहे हैं। लिमिटेड रिलीज के बावजूद ‘श्रीकांत’ ने पहले ही वीकेंड में शानदार बिजनेस किया।

राजकुमार की फिल्म शुक्रवार को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और पहले दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की इमोशनल और मोटिवेशनल कहानी ने पहले ही दिन से जनता का दिल जीतना शुरू कर दिया। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ ने शनिवार से अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया।

दूसरे दिन ‘श्रीकांत’ का कलेक्शन ऑलमोस्ट दोगुना हो गया और इसका कलेक्शन 4.26 करोड़ पहुंच गया। रविवार को भी फिल्म को मिल रही ग्रोथ जारी रही और तीसरे दिन की कमाई 5.28 करोड़ रुपये रही। पहले वीकेंड में ही 12 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ राजकुमार राव की फिल्म को वो शुरुआत मिल चुकी है, जो आने वाले दिनों में इसे मजबूत बनाए रखेगी। फिल्म की तारीफें और जनता का रवैया बता रहा है कि सोमवार से वर्किंग डेज शुरू होने के बाद भी राजकुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *