पहले सीज़न की अपार सफलता के बाद , ZEE5 ने अपनी ओरिजनल सीरीज़ , ‘ ताज – रीन ऑफ़ रिवेंज ‘ के दूसरे सीज़न की घोषणा की

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

पहले सीज़न की अपार सफलता के बाद , ZEE5 ने अपनी ओरिजनल सीरीज़ , ‘ ताज – रीन ऑफ़ रिवेंज ‘ के दूसरे सीज़न की घोषणा की है ZEE5 पर 12 मई को इसका प्रीमियर होगा । इस नए सीजन को प्रमोट करने के लिए अभिनेता आशिम गुलाटी और सौरसेनी मैत्रा लखनऊ आए

देश प्रतिदिन

लखनऊ , ज़ी 5 की ओरिजनल सीरीज ‘ ताज : डिवाइडेड बाय ब्लड 3 मार्च 2023 को रिलीज़ होकर इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा हिट होने के साथ – साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजनल सीरीज़ बन गई है । मुगल सिंहासन के लिए राजा अकबर के बेटों के बीच खून की लड़ाई ने सभी देखने वालों की रुचि को जगाया और उन्हें उत्तराधिकार के युद्ध से जोड़े रखा । अब भी सिंहासन के लिए लड़ाई जारी रहेगी । आशिम लेकिन इस बार , यह और भी ज़्यादा उग्र , और भी ज़्यादा गंभीर और गहरी होगी क्योंकि बदले की मार से परिवार के बीच की दरारें और भी गहरी हो गई हैं । सलीम और मेहरुन्निसा के चरित्रों को दिखाते और सौरसेनी ने ‘ ताज – रीन ऑफ रिवेंज ‘ के नए सीज़न को प्रमोट करने के लिए गुलाबी शहर लखनऊ का दौरा किया । इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह राजा अकबर के रूप में , धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती के रूप में , आशिम गुलाटी को राजकुमार सलीम , शुभम कुमार मेहरा को राजकुमार दानियाल के रूप में दिखाया जायेगा और सौरसेनी मैत्रा द्वारा मेहरुन्निसा [ तूर जहां ] , जियांश अग्रवाल को राजकुमार खुसरव के रूप में शामिल किया गया है । राजकुमार खुर्रम के रूप में मितांश लुल्ला को देखा जायेगा , जो इस सीज़न के सबसे चर्चित पात्र हैं । सलीम और मेहरुन्निसा के किरदार निभाने वाले कलाकार , आशिम और सौरसेनी इस नए सीज़न को प्रमोट करने और अपने किरदारों के बारे में बात करने के लिए पिंक सिटी – लखनऊ आए । 8 पार्ट की यह सीरीज़ 2 सीरीज़ 1 समाप्त होने के 15 साल बाद के समय से शुरू होती है । इसमें देशनिकाले से लेकर अगला मुग़ल सम्राट बनने के लिए खून बहाने और बदला लेने की सलीम की यात्रा का चित्रण है । इस अंधेरे , खतरनाक और विनाशकारी रास्ते में वह उसकी नई प्रेमिका मेहरुन्निसा जैसे कुछ साथियों के साथ चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है । एक तरफ जहां दानियाल अपने उत्तराधिकार के लिए बेसब्री से इंतजार करता है , वहीं दूसरी तरफ पश्चात्ताप करने वाला अकबर अभी भी मुगल विरासत को सौंपने के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है । लेकिन चूंकि इस सीज़न में सिंहासन के लिए खूनी युद्ध जारी है , कई तरह के दांव पेच खेले जा रहे हैं , ऐसे में कोई अपनों से भी सुरक्षित नहीं है । क्या बदले की आग कोई साम्राज्य बना पाएगी या फिर एक टूटे हुए परस्पर संघर्षरत परिवार की राख पीछे रह जाएगी ।

ट्रेलर का लिंक – https://youtu.be/k27n_6FAhEY अभिनेता आशिम गुलाटी उर्फ राजकुमार सलीम ने कहा , ” समय – समय पर होने वाले नाटकों से मैं हमेशा प्रभावित हुआ हूं और इस नाटक में अभिनय करना मेरे लिए रोमांच से भरी यात्रा रही है । मुझे खुशी है कि दर्शकों ने सीरीज के पहले सीजन को बहुत पसंद किया है । मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि एस 2 में सलीम का किरदार देखने लायक है । एस 2 मेरे लिए ज्यादा गंभीर , गहरा , साहसी और व्यक्तिगत रूप से अभी तक का मेरा सबसे पसंदीदा और बेहतरीन रोल है । ” अभिनेत्री सौरसेनी मैत्रा उर्फ मेहरूनिसा / नूर जहां ने टिप्पणी करते हुए कहा की , ” ताज एस 1 एक प्रेमकहनी के रूप में हिट हुआ है , जिसको दुनिया के सभी हिस्सों में पसन्द किया गया है । मैं एस 2 के कलाकारों के साथ जुड़कर ताज की विरासत को आगे ले जाने को लेकर बहुत खुश हूं । मेहरुन्निसा एक मजबूत , खूबसूरत किरदार है और अकेले ही सभी बाधाओं से लड़ती है । साथ ही नसीर सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे काम को पसंद करेंगे और सीजन 2 को अपना प्यार देते रहेंगे । ” 12 मई 2023 से ताज एस 2 को विशेष रूप से ZEE5 पर स्ट्रीमिंग कर देखें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *