दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट में बम की धमकी, मची अफरातफरी

दिल्ली/एनसीआर राज्य

दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी से अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 जून को रात 10.50 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के ऑफिस में एक ईमेल आया जिसमें एयर कनाडा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उड़ान भरने वाली फ्लाइट को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया और फ्लाइट की जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट टोरंटो के लिए रवाना होने वाली थी। एहतियात के तौर पर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। पेरिस-मुंबई विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी वाला नोट मिला था।

इससे पहले दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाला नोट मिला था। विमान के टॉयलेट में मिले कागज पर बम होने की सूचना थी। इसके बाद विमान को उड़ान से रोक दिया गया था। आननफानन में विमान को खाली कराया गया और तलाशी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *