दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, आलाकमान और केन्द्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

देश

लखनऊ । केन्द्र में मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है और 9 जून को नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ शपथ ली है। वहीं उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह समेत कई सांसद मंत्री बने हैं। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचे। जहां वह केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि आज उनकी अमित शाह से मुलाकात हो गयी है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सरकार बनने के तुरंत बाद सीएम योगी की अमित शाह से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। असल में राज्य में बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं। जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक शाह से मुलाकात के बाद योगी ने कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की और उन्होंने नई सरकार में शामिल होने पर गडकरी को बधाई दी।

मोदी कैबिनेट में यूपी से शामिल हुए ये नेता

केन्द्र की मोदी सरकार में इस बार शामिल मंत्रियों की बात करें तो राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी,राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, कमलेश पासवान,एसपी सिंह बघेल, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को शामिल किया गया है। वहीं इस चुनाव में यूपी के कई पुराने मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए हैं। इनमें स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, राम शंकर कठेरिया, साध्वी निरंजन ज्योति, महेंद्र नाथ पांडे, कौशल किशोर, भानु प्रताप वर्मा और संजीव बालियान शामिल हैं।

यूपी के कारण केन्द्र में कमजोर हुई मोदी सरकार

इस बार यूपी में बीजेपी को सीटों का नुकसान हुआ है जबकि पिछली बार बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं। वहीं, वह इस बार 33 सीटों पर सिमट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *