गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण

मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। अब सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह फिल्म में एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी।
सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में हैं। उनके चारों ओर जो कलाकार हैं वो गुंडों की वेशभूषा में है। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो एक एक्शन सीन कर रही हैं। फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि शूट के दौरान उनका बेबी बंप भी दिख रहा है। यह तस्वीरें दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से साझा की गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की सुरक्षा के लिए उनकी बॉडी डबल भी वहां मौजूद थी। कहा जा रहा है कि दीपिका के एक्शन सीन उनकी बॉडी डबल ही कर रही हैं, ताकि गर्भवती स्टार को किसी तरह की परेशानी ना हो।
‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम पुलिस अधिकारी ‘शक्ति शेट्टी’ के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *