एक्टर्स की बढ़ती फीस बोली जाह्नवी कपूर, कहा-सब लोग सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं कर रहे

मनोरंजन

नई दिल्ली : जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर सितारों में से एक हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने वर्तमान में सितारों की बढ़ती फीस और उनकी टीम के खर्चों को लेकर बात की, जिससे फिल्मों का बजट अक्सर बढ़ जाता है. जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह खुद प्रोड्यूसर की बेटी हैं और समझती हैं कि इन खर्चों का कैसे प्रोड्यूसर पर दबाव बनता है. साथ ही उन्होंने बचाव में कहा कि हर कोई यहां सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं कर रहा है.

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने बातचीत में कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि फिल्म सेट पर हर कोई एक कलाकार है. मैं अपनी टीम को लेकर प्रोटेक्टिव हूं और उनके अधिकारों की रक्षा करूंगी. हालांकि, एक प्रोड्यूसर की बेटी होने के नाते मैं यह भी जानती हूं कि ये सभी चीजें एक फिल्ममेकर पर किस तरह का बोझ और दबाव डाल सकती हैं.’ उन्होंने कहा कि मेकर्स के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी है. हर कोई जो एक एक्टर की टीम का हिस्सा है, वह सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं करता है.

जाह्नवी कपूर ने कही दी बड़ी बात
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मान लीजिए कि अगर यह वह फिल्म नहीं है, जिससे आपको सब मिल सकता है, तो आप वो एडजस्टमेंट कर सकते हैं और यदि यह वह फिल्म है, जहां आपकी टीम को वह मिल सकता है जो आप चाहते हैं, तो आप उन्हें वह दीजिए. सब लोग यहां सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं कर रहे हैं. कुछ लोग काम पाने के लिए भी काम कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे में समझना आसान है.’

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
वर्क फ्रंट की बात करें तो आज यानी शुक्रवार को जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव ने काम किया है. यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है. इससे पहले राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *