उत्तर प्रदेश : योगी सोमवार से फिर से शुरू करेंगे जनता दरबार

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर से शुरू करेंगे। इससे आम आदमी अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचा सकेगा।

योगी ने 2017 में मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद जनता दरबार की शुरूआत की थी।

कोरोना महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में राज्य के मंत्री अजीत पाल और बलदेव सिंह औलख जनता दरबार में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *