विश्व ध्यान दिवसः जल ध्यान मुद्रा में ऐतिहासिक आयोजन और विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसित

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। भारत – दिसम्बर 21 / 2024 को दुनिया भर के लोग विश्व ध्यान दिवस मनाने के लिए एकत्र होंगे, जो ध्यान के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक लाभों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक दिन है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रोमा हेमवानी जल ध्यान मुदा द्वारा प्राचीन योगशैली का लाइव प्रदर्शन किया यह असाधारण कार्यक्रम एक नया मील का पत्थर होगा जिसने जल में योग मुद्रा का सबसे लंबा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी, जो 2 घंटे से अधिक समय तक चलेगी इस उपलब्धि को योगासन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त होगी।

 

2019 में, संयुक्त राष्ट्र महासमा (UNGA) ने 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया था, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए ध्यान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह तिथि भारत में शीतकालीन संक्रांति के नाम से जानी जाती है। भारतीय संस्कृति हमें संदेश देती है कि रात भले ही कितनी लम्बी हो भीतर के अध्यात्मिक प्रकाश, ऊर्जा, उत्साह, बनाये रख कर एक नये सूरज का आहवान ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।

 

इस ध्यानात्मक योग मुद्रा के द्वारा रोमा हेमवानी भारतीय संस्कृति के इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *