राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृत विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह (दिनांक 19 से 25 नवंबर, 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 22.11.2025 को विश्वविद्यालय स्तरीय कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज ऑफ़ आर्ट, गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन, ललित कला अकादमी, टेक्नो ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आदि के लगभग 100 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों द्वारा एक्रेलिक रंगों के माध्यम से कैनवास पर प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को तूलिका के माध्यम से उकेरा गया। जिसमें भारत के धरोहर स्थलों के केंद्र विन्दु के रूप में स्थापित आगरा का किला, रूमी दरवाजा,अशोक स्तंभ शीर्षक, कुतुब मीनार, कोणार्क मंदिर, इंडिया गेट एवं सांची स्तूप के अतिरिक्त लोटस टेंपल, कथकली नृत्य एवं अन्य मूर्त एवं अमूर्त कलाओं को अभिव्यक्त किया गया. इस अवसर पर डॉo विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय लखनऊ, डॉ मीनाक्षी खेमका सहायक निदेशक, सुश्री अलसाज फातमी, श्रीमती मंजू त्रिवेदी, श्री प्रमोद कुमार, श्री धनंजय कुमार राय, श्रीमती शशि कला राय, श्रीमती गायत्री गुप्ता, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, श्री राहुल सैनी, श्री अनुराग द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, सत्यपाल शर्मा, संजय कुमार, परवेज खान, सुरेश कुमार रावत, अमरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
