पर्स चोरी होने के बाद महिला ने खोया आपा, ट्रेन में AC कोच का तोड़ा शीशा

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उसने अपने एसी कोच का शीशा ही तोड़ डाला। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया था, और जब उसे रेलवे कर्मचारियों या पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने गुस्से में अपना आपा खो दिया।

वायरल वीडियो में महिला बार-बार ट्रेन की खिड़की के शीशे पर जोर-जोर से प्रहार करती नजर आती है। कुछ ही सेकंड में पूरा शीशा टूटकर बिखर जाता है और आसपास बैठे यात्री उसे रोकने की कोशिश करते हैं।

प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग यह नज़ारा देखकर हैरान रह गए। इस दौरान महिला के पास एक छोटा बच्चा भी बैठा दिखा, जिसे देखकर कई यूजर्स भावुक हो गए।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई आउटरेजस है. दूसरे ने सवाल उठाया कि क्या इसे नागरिक समझ की कमी कहें या सिस्टम पर भरोसे की कमी? कई लोगों ने बच्चे को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा कि बेचारा बच्चा… किसी को उसे तुरंत वहां से हटाना चाहिए था.एक अन्य ने लिखा कि इस बच्चे पर जो मानसिक असर पड़ेगा, वो जिंदगीभर रहेगा.

कुछ लोगों ने जताई सहानुभूति
जहां कुछ यूजर्स महिला के इस बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ ने कहा कि शायद वह मानसिक रूप से बहुत तनाव में थी.एक कमेंट में लिखा गया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रही हैं, शायद बेहद तनावग्रस्त थीं.

रेलवे की प्रतिक्रिया का इंतजार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन भारतीय रेलवे की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *