माननीय रक्षा मंत्री एवं जनप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के प्रेरणा से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण व लगभग 1000 कंबल वितरण अभियान

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के (संस्थापक/अध्यक्ष/चीफ ट्रस्टी) भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के द्वारा ट्राई साइकिल,सहायक उपकरण, बैसाखी,छड़ी,चश्मा हजारों कंबलों का वितरण का महा अभियान जो पूरे लखनऊ में शीत लहर को देखते हुए कंबल बांटने का महान एवं सराहनीय कर रहे हैं।

नर सेवा नारायण सेवा की अपना उपदेश बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर वितरण की श्रृंखला में दिव्यांगों सहयोग और समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े हर व्यक्तियों को हर संभावित मदद करने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण तथा ठंड से बचाने के लिए कंबलो का वितरण का आयोजन लगातार जारी है।

राजेंद्र नगर,विद्या मार्केट पार्क में सहायक उपकरण, बैसाखी,छड़ी,ट्राई साइकिल चश्मा, सैकड़ो लाभार्थियों ने सहायक उपकरण और कंबलों का लाभ प्राप्त किया

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र कुमार सिंह प्रभारी भाजपा मध्य प्रदेश विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश, श्री स्वांत रंजन जी अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वयंसेवक संघ, डॉक्टर पवन पुत्र बादल राष्ट्रीय महामंत्री साहित्य परिषद, श्री राजेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं पूर्व सलाहकार सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे उत्तर प्रदेश, हनुमान प्रसाद मिश्रा उप विजेता राजेंद्र नगर, इमरान खान भारतीय (समाज सेवक),जितेश श्रीवास्तव ट्रस्ट के उपाध्यक्ष,डॉ राजेश शुक्ला, गौरव पांडे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष,सुनील राजपूत,टीपू सुल्तान,जितेंद्र राजपूत आदि भाजपा के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय लोग सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *