…जब सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में सुनाई शायरी तो खिलखिला कर हंस पड़े सीएम योगी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खूब हंसी मजाक वाला माहौल देखने को मिला है. दरअसल वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए शायरी सुनाने लगे. इस बीच बगल में बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ खिलखिला कर हंस पड़े. उन्होंने ही धीरे से सुरेश खन्ना को शायरी सुनाने का इशारा किया था. जैसे ही खन्ना ने शायरी सुनाई पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.

बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरेश खन्ना और सपा विधायक के बीच हंसी मजाक चल रहा था. इस बीच खन्ना ने सपा विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके बाल इसी सदन में सफेद हुए हैं, क्योंकि ये अनुभवी हैं. लंबे समय से विधानसभा में हैं. जो बाल काले दिख रहे हैं वो केमिकल के चलते हैं.

इस पर सपा विधायक ने कहा कि खन्ना जी हमारा बहुत ख्याल रखते हैं, वो मेरे दिल में हैं. तो इसके जवाब में सुरेश खन्ना ने मौज लेते हुए कहा की हम भी आपको अक्सर विश करते हैं, लेकिन चाहते हैं कि इस बार होली पर आप हमारे शाहजहांपुर आएं. इसके बाद खन्ना ने शायरी पढ़ी और कहा-‘मुफ़्त में शेर सुनाने का मैं नहीं कायल, एक कप चाय पिलाओ तो गजल अर्ज़ करूं.’

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो चुका है. सदन की कार्यवाही की शुरुआत में सीएम योगी ने चार नए मंत्रियों का सबसे परिचय कराया. इनमें- ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार व सुनील शर्मा शामिल रहे. वहीं, सदन में नए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का परिचय विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *