कैसे-कैसे लोग हैं…हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी, अस्पताल से डॉक्टर को चकमा देकर ठेके पहुंच गया मरीज

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज डॉक्टरों और तीमारदारों को चकमा देकर सीधे देसी ठेके पर पहुंच गया. वहां उसने शराब खरीदी और फिर एक हैंडपंप के पास बैठकर उसे पिया. इसके बाद वापस वह अपने वार्ड में आकर बेड पर लेट गया.

मामला शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है. एक्सीडेंट में घायल मरीज अस्पताल में कुछ दिन से एडमिट है. उसके कैथेटर पड़ा है, सिर पर पट्टी भी बंधी है, मगर इस हाल में भी वो शराब के ठेके पर पहुंच गया. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जांच की बात कही है.

दरअसल, थाना निगोही क्षेत्र के रहने वाले विपिन का दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती कराया गया. इस बीच विपिन वार्ड में कर्मचारी और अपने परिवार को चकमा देकर बाहर निकल गया और ठेके पर जाकर शराब खरीदी. फिर पास के ही हैंडपंप से पानी लेकर शराब पी और बची हुई शराब की बोतल उसने जेब में रख ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वहीं, विपिन की मां का कहना है कि बेटे का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था तब से अस्पताल में भर्ती है. उसका दिमाग काम नहीं करता. पत्नी भी महीने भर अस्पताल में भर्ती रही. आखिर में कैंसर से उसकी मौत हो गई. अब बेटे ने ऐसी हरकत कर दी है कि हम क्या बताएं. बहुत परेशान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *