अनंतनाग मुठभेड़ पर वी. के. सिंह ने कहा-जब तक हम पाकिस्तान को अलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं

देश

इंदौर। अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने कहा, “जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है। पाकिस्तान पर दवाब डालना है तो उनको अलग-थलग करना होगा।”

आपको बात दे की दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कमांडर उजैर खान समेत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी फंसे हैं।

बुधवार को शुरू हुई कोकेरनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए थे।

पुलिस ने कहा, “कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमारी सेनाएं उजैर खान समेत लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *