उत्तरायणी कौथिग-2026 : रजत जयंती वर्ष के मेले का चतुर्थ दिवस “भाना गंगनाथ’’ लोक गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका देख अभिभूत हुआ जनमानस

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, जनवरी 17; पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के चतुर्थ दिवस की बेला पर आगंतुकों से खचाखच भरा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन और उपवन के कौथिग मंच पर उत्तराखण्डी लोक गाथा ‘‘भाना गंगनाथ’’ पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन ने समस्त जनमानस को अभिभूत किया, नृत्य नाटिका उत्तराखंड जनकल्याण समिति विकास नगर लखनऊ द्वारा चंचल सिंह बोरा के निर्देशन में प्रस्तुत की गयी।
प्रथम सत्र में शहर के कल्याणपुर, एल डी ए कानपुर रोड, वृंदावन से आए पुष्पा जोशी, वीना रावत, बसन्ती बिष्ट व प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गढ़वाली, जोनसारी, रं समाज, जोहारी, कुमाँऊनी, थारू इत्यादि समाज की पर्वतीय परिधानों एवं गहनों से सजी संवरी लगभग 200 महिलाओं के झोड़ा दलों का सैलाब दिनभर झोड़ा नृत्य पर थिरकता रहा और कौथिग मैदान में रंगबिरंगी समुद्री लहरों सा नजारा बिखेरता रहा तत्पश्चात समस्त दलों के बीच झोड़ा प्रतियोगिताएं की गयीं, कार्यक्रम के दौरान भुवन जहाँवासी ने हास्य कविता ‘मार बेलन की………………….’ सुनाई, जिसने श्रोताओं को खूब हंसाया, मंच का संचालन नीलम जोशी एवं गोविन्द बोरा ने किया। अन्य कार्यक्रमों में ‘‘पहाड़ी धुनों पर देशी ठुमका’’ प्रतियोगिता की पहली प्रस्तुति हुई।
कौथिग में स्टाॅल नं0 89 पर पहाड़ी शुद्ध आर्गेनिक व स्वास्थप्रद उत्पाद जैसे खुमानी, पुलम, आड़ू, सेब के जैम, चटनी, आचार एवं बुराँश, माल्टा एवं कीवी के जूस हृदय एवं शरीर के लिए स्वास्थ्यप्रद होते हैं। नैनीताल रामगढ़ से आये स्टाल संचालक हरीश बिष्ट ने बताया कि इसके अलावा हर्बल उत्पाद में बुरांश, हर्बल टी, थाईम रोजमेरी आदि भी सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं जोकि हृदय, किडनी, वजन नियन्त्रण, पाचन तन्त्र को दुरूस्त रखने में सहायक होता है।
पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के रजत जयंती के अवसर पर उत्तरायणी कौथिग स्थल पर पर्वतीय महापरिषद चिकित्सा प्रकोष्ठ एंव मुख्य चिकित्सा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर

आयोजित किया गया शिविर में उपस्थित डाँ. राहुल तिवारी को सम्मानित किया । चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाँ बी.एस. नेगी ने बताया कि कौथिग स्थल पर प्रतिदिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा।

उत्तरायणी कौथिग के मंच से मिस्टर उत्तरायणी के सम्मान से दीपक सिंह परवाल को मिसेज उत्तरायणी के सम्मान से महिमा सिंह को नवाजा गया। यह सम्मान युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र्पति भारत सरकार द्वारा भारतीय रंगमंच में निर्देशन के सर्वोत्तम राष्ट्र्ीय पुरूष्कार से सम्मानित रंगकर्मी ललित पोखरिया, साहित्यकार धन सिंह मेहता, मुख्य संयोजक महिला प्रकोष्ठ मंजू भास्कर शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमन रावत, देवेन्द्र मिश्रा, के एस रावत, एम एस मेहता, वरिष्ठ मीडिया सलाहकार प्रेम सिंह फर्सवाण, मीडिया सलाहकार हरिश काण्डपाल, पी सी पन्त, ख्याली सिंह, सुनील किमोठी, लक्ष्मण सिंह भण्डारी, के एन पाठक, शंकर पाण्डेय, के एन पाण्डेय, संजय पाण्डेय, वीरेन्द्र आर्या, बसन्त भट्ट, लक्ष्मण सिंह धामी, बिशन दत्त जोशी, आनन्द कपकोटी, गोविन्द पाठक,, आनन्द भण्डारी, उमेद सिंह दयोपा, सुदीप जोशी व अन्य उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम … उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति विकास नगर लखनऊ की संस्था ने उत्तराखण्डी लोकगाथा ‘‘भाना गंगनाथ’’ पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
गायन प्रतियोगिता ‘‘पहाड़ की आवाज’’ एवं छपेली प्रतियोगिता ‘‘झुमिगो सीजन-4’’ का आयोजन किया गया।
उत्तराखण्ड से आए मेहमान गायक कलाकार गोविन्द दिगारी के ‘‘ओ लाली हो लाली………….’’, ‘‘पहाड़ छुटि गो……………….’’ गायक संजय पथनी के ‘‘दरमा घाटी षौक बैठ्यो लुन को व्योपारी…………..’’ व ‘‘ रिमझिम पानी डाना काना हाॅली झुर्रे रूँछी……………’’ एवं लोकगायक मनोज सामंत के लोकगीतों से दर्शक दिर्घा मुग्ध हो गयी।

कल 18 जनवरी के कार्यक्रम-
-उत्तराखण्ड के मेहमान कलाकार गोविन्द दिगारी के लोकगीतों की प्रस्तुतियां
झोड़ा प्रतियोगिताए, ‘‘पहाड़ी धुनों पर देशी ठुमका’’ प्रतियोगिता
गायन प्रतियोगिता ‘‘पहाड़ की आवाज’’ एवं छपेली प्रतियोगिता ‘‘झुमिगो सीजन-4’’ का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *