नल कनेक्शन देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक तत्परता दिखाई : स्वतंत्रदेव सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि नल कनेक्शन देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक तत्परता दिखाई है, जिसका नतीजा है कि सर्वाधिक नल कनेक्शन देने में देशभर में तीसरा स्थान पर प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश ने गुरुवार तक 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाया गया है। देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बिहार और महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से पांच करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है। प्राप्त आंकड़ों में उत्तर प्रदेश ने गुरुवार तक 97,11,717 से अधिक परिवारों तक टैप कनेक्शन पहुंच गया है। योजना से 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि राजस्थान में 39,33,140 टैप कनेक्शन दिये गये हैं।

स्वतंत्रदेव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से उत्तर प्रदेश के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है। जबकि राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 5 हजार से अधिक है।

– सबसे ज्यादा नल कनेक्शन देने वाले 10 राज्य

बिहार 1,59,10,093

महाराष्ट्र 1,09,98,678

उत्तर प्रदेश 97,11,717

गुजरात 91,18,449

तमिलनाडु 79,62,581

कर्नाटक 67,60,912

आंध्र प्रदेश 66,43,799

वेस्ट बंगाल 58,97,176

मध्य प्रदेश 57,59,876

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *