गाजियाबाद। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से मंगलवार सुबह शुरू हुई कांग्रेस व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब यूपी में प्रवेश कर गई है। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में राहुल के साथ हैं। यहां उन्होंने भाषण भी दिया है।
