उत्तर प्रदेश : मेरठ में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास गन्ने के खेत से एक अज्ञात 28 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस उपाधीक्षक नितिन तनेजा ने कहा कि अज्ञात महिला का शव भावनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पाया गया, जो 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा, कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

अधिकारी ने कहा हमने लापता लोगों के साथ युवती की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सीओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि युवती की कई दिन पहले हत्या कर दी गई थी और चूंकि आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, इसलिए संभव है कि वह किसी और जगह की हो और उसे मारने से पहले यहां लाया गया हो।

अधिकारी ने कहा, “जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *