यूपी : नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एटा जिले सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ़्तार कार नहर में गिर गई जिसमे सवार 5 लोगों की जान चली गई. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार नहर से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अंडउआ निवासी नीरज की पत्नी विनीता (28) को कई दिनों से श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी। नीरज (30) ने पड़ोसी गांव जैदर से शिवम की कार मंगवाई. कार में बैठाकर नीरज चचिया ससुर तेजेंद्र (60) उनकी पत्नी संतोष (58) के साथ पत्नी विनीता को दिखाने के लिए एटा जा रहा था. कार शिवम (25) चला रहा था.

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुहारा घाट से होते हुए खारजा नहर पहुंची थी कि बेकाबू होकर नहर में जा गिरी. सभी की मौत हो गई. भाई ने हालचाल लेने के लिए फोन किया तो सभी के नंबर बंद आ रहे थे. शंका होने पर परिवार के लोग खोजबीन करते हुए नहर के पास पहुंचे तो देखा कि कार पानी में डूबी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

एसपी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टतया जांच में पाया गया कि तेज रफ्तार कार से चालक का नियंत्रण खोने से यह हादसा होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *