प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड मामले में यूपी की सियासत गरम

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर टॉप न्यूज़ राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

प्रयागराज । उमेश पाल हत्याकांड के मामले में यूपी में सियासत गरमा गई है ..वहीं इस मामले में
माफिया अतीक अहमद, माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन, माफिया का भाई अशरफ एवं अशरफ के पुत्र साजिशकर्ता के रूप में नामजद है। माफिया अतीक अहमद का एक पुत्र और उनके 2 नामजद एवं 9 अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज। रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच जारी है ।
पुलिस के मुताबिक सुलेमसराय में उमेश पाल पर उनके घर के बाहर हमला हुआ है, वो कुछ मामलों की पैरवी कर रहे थे। उनकी सुरक्षा के लिए 2 गनर दिए गए थे, वो दोनों भी घायल हुए हैं ।
इस हमले में उमेश पाल की मृत्यु हो गई है और दोनों गनर गंभीर हालत में हैं। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच के लिए 8-10 टीमें लगा दी गई हैं। CCTV फूटेज के आधार पर भी जांच कर रहे हैं ।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदुकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार भाजपा है ।

जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये जो अपराधी और माफिया हैं आखिर ये पाले किसके द्वारा गए हैं? क्या ये सच नहीं है कि जिसके खिलाफ FIR दर्ज है उन्हें सपा ने सांसद बनाया था? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *