प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने आकर्षक अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने आकर्षक अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। झूला मस्ती के साथ फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही है। जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित नागरिक कश्मीर के शॉल स्वेटर कालीन फर्नीचर में खूब रुचि दिखा रहे हैं ,और खरीदारी कर रहे हैं। यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव में खूब रौनक दिख रही है।

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा बसंत बहार के तहत कार्यशाला का प्रस्तुतिकरण किया गया।यूपी महोत्सव के मंच पर गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला जिससे सभी प्रतिभागी कलाकारों सहित रंजना मिश्रा द्वारा सिखाए गए गीतों को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। 26 जनवरी को देखते हुए स्वराजी गीत, राष्ट्र भक्ति गीत सिखाई गई देसवा आपन हम बचइबे सब जतनिया कइके ना; शिव जी के विवाह का गीत गाए, जिसमें चलै महादेव गौरा बियाहन… आज हमका दिहू वरदान चलो री गुइयां… राज जनक जी के… गंगा नहाए… सखि छोटी ननद बेंदे पे अङी… गोकुल में बाजेला बधइया… सिखाईगई। अल्पना श्रीवास्तव, प्रतिमा त्रिपाठी, नीलम तिवारी, माधुरी सिंह, लता तिवारी, रीना सिंह, शशि सिंह, अवनीश शुक्ला, अमिता दिवेदी, निकिता मिश्रा, रमा सिंह, सुषमा, कविता सिंह, नवनीता जफा, गोपाली चंद्रा, सरिता अग्रवाल, वीना सक्सेना, साधना कपूर, सुनीता निगम, शशि वर्मा आदि ने गीत गाकर प्रतिभाग किया। ढोलक पर छवि प्रकाश व हारमोनियम पर आकाश तिवारी रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति श्रीवास्तव ने अपने डांस से अद्भुत शमा बिखेरी और खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा गार्गी द्विवेदी का कथक नृत्य खूब पसंद किया गया। हर्षाली का जादू भी खूब चला। शुभम गौतम ने भरतनाट्यम को प्रस्तुत करके लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। अर्निका वेस्ट एवं आरोही राज द्वारा कथक डांस का परफॉर्मेंस किया गया। सभी कलाकारों को उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *