प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लॉन, शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार ने अपने आकर्षक अंदाज में लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। सेल्फी पॉइंट मेले की खूबसूरती को और बढ़ा रहे है।झूला मस्ती के साथ फूड जोन पर लोगों की भीड़ खूब देखी जा रही है। जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित नागरिक कश्मीर के शॉल स्वेटर कालीन फर्नीचर में खूब रुचि दिखा रहे हैं ,और खरीदारी कर रहे हैं। यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव में खूब रौनक दिख रही है।
यूपी महोत्सव में गणतंत्र दिवस की धूम अभी से आरंभ हो गई है लखनऊ और आसपास जिलों के मशहूर कलाकारों द्वारा देशभक्ति नागमो से पूरे प्रांगण को देशभक्ति की भावना से भर कर दिया है। सलीम अब्बासी की टीम द्वारा देश भक्ति के अद्भुत नमूने प्रस्तुत किए गए सलीम अब्बासी साजिद अब्बासी फैजल राजा गुप्ता अजय सलीम खान उदित नारायण प्रीति यादव संघावी सिंह और आदर्श सिंह ने अपनी गायकी से खूब तालियां बटोरी और लोगों का मनोरंजन किया यूपी महोत्सव में आज का दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा यूपी महोत्सव में आज मोटू पतलू कैरेक्टर में खूब मस्ती धमाल किया और बच्चों को अपनी और आकर्षित किया बच्चों सहित सभी ने मोटू पतलू के साथ खूब सेल्फी ली सभी कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह प्ले प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया
