यूपी चुनाव – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना नामांकन दाखिल किया

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राजनीति राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है । इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे । योगी ने नामंकन से पहले पूजा पाठ किया है।

आपको बता दे कि यूपी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से नामांकन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के पहली मंजिल पर स्थित शक्ति मंदिर में पूजन के बाद भगवान शंकर का किया रुद्राभिषेक और हवन किया। उन्होंने कोरोना संकट के बीच जगत कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का पूजन कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *