लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान करते हुए कहा राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।
आपको बता दे की लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। अजय राय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। वह दो बार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उनके नाम की घोषणा की। अजय राय के कंधों पर डूबती कांग्रेस को उबारने की जिम्मेदारी है।सियासी जानकर बताते हैं कि काशी संसदीय सीट से अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।लेकिन, उन्होंने अपनी संघर्ष क्षमता का लोहा मनवाया था। अब कांग्रेस ने ऐसे समय में अजय को कमान सौंपी है, जब कांग्रेस की यूपी में हालत पतली है।
