UP Assembly Elections 2022 : AAP ने जारी की 150 प्रत्याशियों की पहली सूची

उत्तर प्रदेश राजनीति राज्य लखनऊ

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार किश्मत आजमा रही है. आप ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election-2022) के लिए 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. AAP की सूची को जातीय लिहाज से देंखे तो सबसे अधिक संख्या ब्राह्मण उम्मीदवारों की है. यूपी प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर रविवार को यह लिस्ट जारी कि. आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 8 MBA, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 डॉक्टर, 8 पीएचडी और 7 इंजीनियर को भी शामिल किया है. इसके अलावा 8 बीएड, 39 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमा है. वहीं जातियों की बात करें तो 55, ओबीसी उम्मीदवार, 31 अनसूचित जाति, 14 मुस्लिम, 6 कायस्थ 6 और 36 ब्राह्मण उम्मीदवार हैं.
संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के कहा कि बदलाव की राजनीति और गन्दी राजनीति पर झाड़ू चलाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पार्टी के केंद्रीय सहमति से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया गया है. इनमें से 150 सीटों की पहली लिस्ट आज जारी की गई है. केजरीवाल और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिन योग्य उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है
संजय सिंह ने कहा कि अब यह यूपी की जनता के ऊपर निर्भर करता है कि वे आप के योग्य उम्मीदवारों को जीतकर राजनीति की गन्दगी का सफाया करें. आप की पहली लिस्ट में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया हैं.

गौरतलब है कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होना है. 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा. चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा. पांचवे चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर किया जाएगा. 10 मार्च को मतों की गिनती होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *