यूपी : बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत, एक जख्मी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार-मंगलवार की रात्रि एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला.

बता दें कि हादसा थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के दानपुर के अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर हुआ जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों में कार सवार प्रमोद, पुष्पेंद्र, नीरज एवं जितेंद्र संभल जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घायल मुकेश भी संभल के ही रहने वाले थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे खाई में जा पलटी.

पुलिस अधीक्षक (देहात) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि हादसा रात में करीब 1 बजे हुआ. एडीएम प्रशासन प्रशान्त कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दी जा चुकी है. घायल को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में सभी शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *