अमृतसर। पंजाब से आए दिन गोलीबारी की घटनाएं की सामने सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर पंजाब के जिला अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में गोलियां चली है।
सूत्रों के अनुसार अमृतसर में रंजीत एवेन्यू ब्लॉक-D में कुछ अज्ञात लोगों ने एक कैब ड्राइवर को गोलियां मार दी है जिससे की कैब ड्राइवर बुरी तरफ से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
कबीर ड्राइवर का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है। गोलीबारी किसने की और क्यों की फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी नीरज पर किसी ने गोलियां चलाई थी जहां यह बच गया था।
इसके साथ ही नीरज का 9 महीने पहले भी किसी के साथ झगड़ा हुआ था यहां वह जेल भी गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।