देश के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी, इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से : राहुल गांधी

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बेरोज़गारी और वोट चोरी के मुद्दे को जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन मोदी जी सिर्फ अपनी PR, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है।अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है।क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राहुल गांधी ने X पर ट्वीट कर लिखा जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोज़गार और अवसर देना।लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती – वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं।इसीलिए बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है।इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *