उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष अभियान के अन्तर्गत कल दिनांक 09 अगस्त, 2023 को प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालगें और रैली

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष अभियान के अन्तर्गत कल दिनांक 09 अगस्त, 2023 को प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालगें और रैली के समापन अवसर पर जिलाधिकरी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित.करेगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन में पुरानी पेन्शन की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं वेतन भुगतान आदि 16 सूत्रीय मागें सम्मिलित है।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि लखनऊ में मोटर साइकिल रैली के लिए शिक्षक 01.30 बजे तक क्वीन्स इण्टर कालेज, लालबाग मे एकत्र होगे और उसके पश्चात क्वीन्स इण्टर कालेज से प्रेस क्लब से परिवर्तन चैक से स्वास्थ्य निदेशालय चैराहा और वहाॅ से जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
डा0 आर0पी0 मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *