श्रीनगर में आग लगने से 22 घर जले, दमकलकर्मी समेत चार लोग हुए घायल

देश

श्रीनगर । श्रीनगर जिले में गुरुवार को आग लगने से 22 घर क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधी रात को नूर बाग इलाके में आग लग गई और जल्दी ही आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें 33 परिवार रह रहे थे।

बचाव अभियान के दौरान दमकलकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।

दमकल एवं आपात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना तड़के करीब एक बजे मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

शुरूआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *